अगर आप भगवान हैं तो आपके लिए मंदिर हम बनाएंगे: पीएम मोदी को लेकर ममता बनर्जी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परमात्मा ने मुझे भेजा है' बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "अगर आप भगवान हैं तो आपके लिए मंदिर हम बनाएंगे, आपको हर दिन फूल-मिठाई चढ़ाएंगे। आप मंदिर में बैठें और भारत को परेशान करना बंद करें।" उन्होंने कहा, "भगवान तो राजनीति करते हुए नहीं घूमते, लोगों को बुरा नहीं कहते।"
read more at हिन्दुस्तान


