अगर आप रोज़ाना रामफल खाते हैं तो शरीर को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
रजिस्टर्ड डाइटीशियन दीपलक्ष्मी ने बताया है कि रोज़ाना रामफल खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और डायबिटीज़ के मरीज़ भी 'सीमित' मात्रा में इसे खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र, पाचन क्रिया आसान बनाने और बीपी रेगुलेट करने में मदद करते हैं।


