Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगर आप हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहें तो हम बात करेंगे: राजामौली से 'अवतार' के निर्देशक

short by तान्या झा / on Saturday, 21 January, 2023
'अवतार', 'टाइटैनिक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक जेम्स कैमरन ने फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली से बातचीत के दौरान उनकी फिल्म 'आरआरआर' की तारीफ की है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत का वीडियो शेयर किया है। कैमरन ने कहा, "अगर आप कभी यहां आकर (हॉलीवुड) फिल्म बनाना चाहें तो हम बात करेंगे।" वीडियो में म्यूज़िक कंपोज़र एम.एम. कीरवानी भी नज़र आए।