अगर इससे आपका दिल नहीं टूटता तो आप इंसान नहीं हैं: रेसलर्स का वीडियो शेयर कर गौहर खान
ऐक्ट्रेस गौहर खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के बाद रोतीं महिला पहलवानों का वीडियो ट्वीट किया है, "अगर इससे आपका दिल नहीं टूटता तो आप इंसान नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "ये न्याय के लिए लड़ रही हैं, इनकी बात सुनें। इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया और इनके साथ मारपीट हो रही है, अफसोस!!!"
read more at Hindustan Times


