अगर कोई 30 दिनों तक गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाए तो शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
ज़िनोवा शाल्बी हॉस्पिटल (मुंबई) की डाइटीशियन जीनल पटेल ने बताया है कि 30 दिनों तक गेहूं की जगह बाजरे की रोटी खाने पर वज़न नियंत्रित रह सकता है और पाचन में सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा, "इसे खाने से पेट भरा हुआ रहता है और शरीर ऊर्जावान रहता है।" उनके मुताबिक, ग्लूटेन सेंसिटिव लोगों को गेहूं नहीं खाना चाहिए।


