अगर गलत लोगों पर फिल्म नहीं बनेगी तो समाज कभी नहीं सुधरेगा: रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर ने 'नेटफ्लिक्स इंडिया' से हुई बातचीत में फिल्म 'ऐनिमल' की आलोचनाओं को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "अगर कुछ गलत है और उसे दिखाएंगे नहीं तो उसको लेकर कभी बात नहीं होगी। हमें उसके गलत होने का एहसास ही नहीं होगा।" उन्होंने आगे कहा, "अगर गलत लोगों पर फिल्म नहीं बनेगी तो समाज कभी नहीं सुधरेगा।"
read more at NewsBytes हिन्दी


