Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगर नाटो ने क्रीमिया में घुसपैठ की तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है: पूर्व रूसी राष्ट्रपति

short by shashank mishra / on Tuesday, 28 June 2022
पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि नाटो का कोई सदस्य अगर क्रीमिया में घुसपैठ की कोशिश करेगा तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने कहा, "क्रीमिया हमारे लिए रूस का हिस्‍सा है...इसमें घुसपैठ के प्रयास को रूस के खिलाफ युद्ध के एलान के रूप में देखा जाएगा।" रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्ज़ा किया था।