अगर पापा को वापस ला सकता तो मैं ऐक्टर नहीं बनता: इरफान खान को लेकर उनके बेटे बाबिल
दिवंगत ऐक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक इंटरव्यू में कहा, "अगर मैं उन्हें वापस ला सकता तो...मुझे नहीं लगता कि मैं ऐक्टर बनता...मैं उनके साथ समय बिताता।" बाबिल ने कहा कि उनके लिए पिता की विरासत को आगे बढ़ाना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना एक चुनौती है। बाबिल ने 'कला' (2022) फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
read more at हिन्दुस्तान


