अगर पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री चलानी है तो यहां भारतीय फिल्में दिखानी होंगी: ऐक्टर फैसल
पाकिस्तानी अभिनेता फैसल कुरैशी ने देश में भारतीय फिल्मों की रिलीज़ की वकालत की है। उन्होंने कहा, "एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं देशभक्त हूं लेकिन अगर आपको पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री चलानी है तो भारतीय फिल्में दिखानी होंगी। पाकिस्तानी दर्शक भारतीय फिल्में देखना चाहते हैं...आप उन पर अपनी मर्ज़ी नहीं थोप सकते।" बकौल फैसल, रिश्ते सुधारने पर काम करना चाहिए।


