अगर बीजेपी भी कांग्रेस वाली गलतियां करेगी तो हमारे सत्ता में आने का कोई मतलब नहीं: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी को अतीत में कांग्रेस द्वारा की गई गलतियों को दोहराने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती थी, तो उनके (सत्ता से) जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं।" उन्होंने कहा, "लाल कृष्ण आडवाणी जी कहते थे कि हम अलग सोच वाली पार्टी हैं।"
read more at ABP न्यूज़


