अगर राउत जानते हैं किसने किसे वोट दिया तो वह महाभारत के संजय हैं: पीडब्ल्यूपी विधायक
पीज़ेट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के विधायक श्यामसुंदर शिंदे ने रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा उनपर राज्यसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को वोट नहीं देने के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "अगर राउत जानते हैं कि...किस विधायक ने...किसे वोट दिया तो वह महाभारत के संजय हैं...मैंने राज्यसभा चुनाव में केवल एमवीए उम्मीदवारों को वोट दिया है।"
read more at भाषा


