अगर रितेश की फिल्म नहीं होती तो मैं और समय लेती: ऐक्टिंग से 10 साल के ब्रेक पर जेनेलिया
अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा ने फिल्म इंडस्ट्री से 10 साल के ब्रेक को लेकर कहा है, "ईमानदारी से कहूं तो अगर रितेश (देशमुख, पति) की फिल्म नहीं होती तो मैं (वापसी के लिए) और समय लेती।" उन्होंने कहा, "मैं सोचती थी कहीं बच्चे नज़रअंदाज़ ना हो जाएं।" बकौल ऐक्ट्रेस, उनके पति ने हमेशा उन्हें फिल्मों में वापसी के लिए प्रेरित किया।


