Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगर शिवम दुबे और हर्षित राणा को ऑलराउंडर कह सकते हैं, तो मुझे भी कह सकते हैं: श्रीकांत

short by Himanshu / on Saturday, 25 July, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि शिवम दुबे और हर्षित राणा जैसे क्रिकेटरों को ऑल-राउंडर नहीं कहा जा सकता है। श्रीकांत ने कहा, "अगर इन्हें ऑल-राउंडर कहते हैं तो फिर मैं भी खुद को एक बेहतरीन ऑल-राउंडर कह सकता हूं।" उन्होंने कहा कि वर्तमान भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या ही एकमात्र असली ऑल-राउंडर हैं।