अगर सिद्धू अपने सलाहकारों को नहीं हटाते तो मैं हटा दूंगा: हरीश रावत
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को हटाना चाहिए। बकौल रावत, "अगर सिद्धू ऐसा नहीं करते तो मैं निर्देश जारी करूंगा। हमें पार्टी को शर्मिंदा करने वाले लोग नहीं चाहिए।" दरअसल, सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग अपने बयानों को लेकर चर्चा में थे।
read more at हिन्दुस्तान


