अगर हमारे लोगों ने यह सब किया तो गलत है: इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापसी पर सुमित्रा
बीजेपी नेता व लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने को लेकर कहा है, "इस बारे में जानकर हैरान रह गई...ऐसा नहीं होना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था...अगर यह सब हमारे लोगों (बीजेपी नेताओं) ने किया है...तो गलत है।"
read more at R. भारत


