Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले 84 दिन तक अमेरिका के इस शहर में नहीं होगा सूर्यास्त, क्या है वजह?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 11 May, 2026
आर्कटिक वृत्त से 480 किलोमीटर ऊपर स्थित अमेरिका के सबसे उत्तरी शहर उत्कियागविक में 84 दिनों तक सूर्यास्त नहीं होगा। इसका कारण पृथ्वी की धुरी का 23.5 डिग्री झुकाव है जो गर्मियों के दौरान आर्कटिक को सीधे सूर्य की ओर रखता है। सूर्योदय 10 मई को 2:57 AM पर हुआ और 2 अगस्त को 1:52 AM तक सूर्यास्त नहीं होगा।