Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले आदेश तक फिर से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा; 14 सितंबर से शुरू होने वाली थी यात्रा

short by ऋषि राज / on Saturday, 13 September, 2025
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है कि 14-सितंबर (रविवार) से शुरू होने वाली वैष्णो देवी की यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। लगातार बारिश/भूस्खलन की वजह से यह फैसला लिया गया। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से कटरा की यात्रा करने से बचने की अपील की है। अगस्त में खराब मौसम के कारण यात्रा रोकी गई थी।