Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी भारतीय टीम

short by श्वेता भारती / on Thursday, 22 August, 2024
भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेलेगी और बीसीसीआई ने सीरीज़ का शेड्यूल जारी किया है। भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि पहला मैच 20-24 जून तक जबकि आखिरी मैच 31 जुलाई-4 अगस्त तक खेला जाएगा। पहला टेस्ट हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जाएगा।