Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले सप्ताह 4 दिन ही खुला रहेगा बाज़ार, मुहर्रम पर BSE-NSE ने कारोबार बंद का किया एलान

short by Rishi Raj / on Saturday, 20 June, 2026
22 जून से 28 जून के सप्ताह में भारतीय निवेशकों को सिर्फ चार कारोबारी सत्र ही मिलेंगे। दरअसल, मुहर्रम के चलते 26 जून (शुक्रवार) को NSE और BSE पर कारोबार बंद रहेगा। इससे इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी जबकि MCX पर सुबह का सत्र बंद रहेगा और शाम का कारोबार जारी रहेगा।
read more at Zee Business