अगले 15 दिनों के लिए प. बंगाल के सार्वजनिक स्थानों पर बजाए जाएंगे लता मंगेशकर के गाने
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अगले 15 दिनों के लिए प्रत्येक सार्वजनिक स्थान, सरकारी जगहों और ट्रैफिक सिग्नल पर लता मंगेशकर के गाने बजाने की घोषणा की। इससे पहले राज्य में लता मंगेशकर के सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की भी घोषणा की गई है।
read more at Twitter


