Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले साल तक शुरू नहीं हो पाएगा गगनयान मिशन: इसरो प्रमुख

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 1 July 2022
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि 'गगनयान मिशन' इस साल या अगले साल तक शुरू नहीं हो पाएगा क्योंकि एजेंसी पहले सभी सुरक्षा प्रणालियों की मौजूदगी सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण मिशन है इसलिए जब इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा तो सुरक्षा पर बहुत ध्यान देना होगा।