Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगस्त 2025 के लिए मोहम्मद सिराज को चुना गया ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

short by मनीष झा / on Monday, 15 September, 2025
भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने अगस्त 2025 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज़ के जेडन सिल्स को पछाड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। गौरतलब है कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 23 विकेट लिए थे।