Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगस्त में कंपनियों ने IPO के ज़रिए जुटाए ₹17,048 करोड़, टूटा 27 महीनों का रिकॉर्ड

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 September, 2024
अगस्त महीने में इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के ज़रिए कंपनियों ने कुल ₹17,048 करोड़ जुटाए हैं। मनी कंट्रोल के मुताबिक, यह पिछले 27 महीने में एक महीने में आईपीओ के ज़रिए जुटाई गई सर्वाधिक राशि है। अगस्त में कुल 10 कंपनियों के आईपीओ आए थे व कंपनियों ने इनमें से ₹9,715 करोड़ नए शेयरों को जारी कर जुटाए।