भारत में अगस्त-सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा कि इस अवधि के दौरान देशभर में वर्षा दीर्घकालिक औसत (LPA) के 94% से कम रहने का अनुमान है। वर्ष 1971 से 2020 के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त-सितंबर के लिए देशभर में औसत वर्षा 422.8 मिमी है।