अघोरी साधु और नागा साधु में क्या होता है अंतर?
नागा साधु आदि शंकराचार्य को जबकि अघोरी साधु भगवान दत्तात्रेय को गुरु मानते हैं। अघोरी श्मशान, नदियों के किनारे या भारत-नेपाल के घने जंगलों में रहते हैं जबकि नागा साधु जंगलों, सुनसान मंदिरों या हिमालय के ऊपरी इलाकों में रहते हैं। नागा साधु योग अभ्यास जबकि अघोरी तंत्र-मंत्र का अभ्यास करते हैं। नागा साधु शाकाहारी जबकि अघोरी मांस खाते हैं।
read more at News18 हिंदी


