Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अचानक अपने गांव रवाना हुए शिंदे, महाराष्ट्र में रद्द हुई महायुति की अहम बैठक: रिपोर्ट्स

short by आकांक्षा / on Friday, 29 November, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को होने वाली महायुति की अहम बैठक रद्द हो गई। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक सतारा (महाराष्ट्र) स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शिंदे नई सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे की लिस्ट गृहमंत्री अमित शाह को सौंपने के बाद बीजेपी को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं।