अचिंत ने रिकॉर्ड 313 किलो भार उठाकर भारत को सीडब्ल्यूजी 2022 में दिलाया तीसरा स्वर्ण पदक
वेटलिफ्टर अचिंत शिउली ने पुरुषों की 73-किलोग्राम श्रेणी में 313-किलोग्राम भार उठाकर भारत को सीडब्ल्यूजी-2022 में रविवार को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। 20-वर्षीय शिउली ने स्नैच में 143-किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 170-किलोग्राम के साथ कुल 313-किलोग्राम भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है, भारत को सीडब्ल्यूजी-2022 में मिले सभी 6 पदक वेटलिफ्टिंग से आए हैं।
read more at NewsBytes हिन्दी


