Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजंता फार्मा देगी अपना अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, 1400% के लाभांश का किया एलान

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 29 October, 2024
फार्मास्युटिकल कंपनी अजंता फार्मा ने 1400% के डिविडेंड की घोषणा की है जो अब तक इसके द्वारा दिया गया सबसे बड़ा लाभांश है। यह कंपनी द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में दिया जाने वाला पहला अंतरिम डिविडेंड है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर तय की गई है। कंपनी ₹2 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹28 का डिविडेंड देगी।