Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजगर के साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश कर रहे शख्स का केरल में सांप ने घोंटा गला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 22 October, 2023
कन्नूर (केरल) में एक पेट्रोल पंप पर अजगर सांप द्वारा नशे में धुत शख्स का गला घोंटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गले में सांप को डालकर पेट्रोल पंप पहुंचे शख्स ने वहां के स्टाफ से उसकी तस्वीर लेने को कहा था। एक पेट्रोल पंप कर्मी ने शख्स को सांप से छुड़वाकर उसकी जान बचाई।