अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई, साझा की अनदेखी तस्वीरें
ऐक्टर अजय देवगन ने अपनी पत्नी और ऐक्ट्रेस काजोल को खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने काजोल की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं लेकिन तुम अपनी आंखे दिखाने लगोगी। जन्मदिन मुबारक हो मेरी पसंदीदा इंसान।" काजोल का जन्म 1974 में हुआ था और वह आज 51 वर्ष की हो गई हैं।
read more at X


