Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अजित पवार ने 5 वर्षों में तीसरी बार ली महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 2 July, 2023
एनसीपी नेता अजित पवार ने 5-वर्षों में तीसरी बार महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार का हिस्सा बन गए हैं। पवार ने नवंबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अंतर्गत उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुछ दिन बाद उन्होंने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।