अटल पेंशन योजना के साथ 2022-23 में 90 लाख से अधिक लोग जुड़े: केंद्रीय वित्त मंत्रालय
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के 11 महीनों में 90 लाख से अधिक लोग अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से जुड़े हैं। बकौल मंत्रालय, 4 मार्च तक एपीवाई के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2021-22 के मुकाबले 28.46% बढ़कर 453.42 लाख हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़ने वालों की संख्या 22.88% बढ़कर 624.81 लाख तक पहुंच गई।
read more at ABP न्यूज़


