अतीक को मिट्टी में मिलाकर सीएम योगी ने मुझे न्याय दिलाया: सपा की विधायक पूजा पाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा में चर्चा के दौरान सपा की विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। पूजा ने कहा, "अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर सीएम योगी ने मुझे न्याय दिलाया...मुझे ही नहीं प्रयागराज के कई पीड़ितों को न्याय दिलाया।" उन्होंने आगे कहा, "सब जानते हैं मेरे पति राजू पाल की हत्या किसने की थी।"
read more at हिन्दुस्तान


