Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अत्यधिक धूम्रपान वाले सीन के चलते रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के टीज़र की हो रही है आलोचना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 6 July, 2025
ऐक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'धुरंधर' का रविवार को टीज़र जारी हो गया। हालांकि, टीज़र में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के अत्यधिक धूम्रपान वाले सीन की लोग आलोचना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "हर कोई सिगरेट पी रहा है...बेहतर की उम्मीद थी।" एक अन्य ने कहा, "स्मोकिंग ऐड बना दिया।"