अथिया शेट्टी ने की गर्भवती होने की घोषणा
ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने गर्भवती होने की घोषणा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जल्द ही 2025 में हमारी खुशियों की सौगात आने वाली है।" कई सेलेब्रिटीज़ ने कपल को बधाई दी है। शिबानी अख्तर ने लिखा, "बधाई हो, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।" अथिया ने जनवरी 2023 में खंडाला में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


