Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी ग्रुप को मुंबई में मिला ₹36,000 करोड़ का पुनर्विकास प्रोजेक्ट

short by ऋषि राज / on Tuesday, 11 March 2025
अदाणी ग्रुप को मुंबई (महाराष्ट्र) के गोरेगांव पश्चिम में स्थित मोतीलाल नगर के पुनर्विकास के लिए ₹36,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। मोतीलाल नगर मुंबई के सबसे बड़े हाउसिंग पुनर्विकास प्रोजेक्ट्स में से एक है जो गोरेगांव में 143 एकड़ में फैला हुआ है। गौरतलब है, अदाणी ग्रुप पहले से ही धारावी स्लम के पुनर्विकास का काम कर रहा है।
read more at NDTV Profit