Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी रिश्वतखोरी केस के कारण आई गिरावट से जल्दी उबर जाएगा बाज़ार: बर्नस्टीन इंडिया

short by विप्रांशु पंत / on Thursday, 21 November 2024
बर्नस्टीन इंडिया के रिसर्च हेड वेणुगोपाल गारे के अनुसार, अमेरिका में गौतम अदाणी पर लगे $250 मिलियन की रिश्वतखोरी के आरोपों से भारतीय बाज़ार थोड़े समय के लिए ही प्रभावित होगा। उन्होंने कहा, "बाज़ार जल्द इस गिरावट से उबर जाएगा।" गौरतलब है, आरोप तय होने के बाद गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20% तक गिरावट आई।