अदालत में याचिका लगाकर 'बिग बॉस' में 'एंजॉय' कर रहे वकील गुणरत्न, बॉम्बे HC ने जताई नाराज़गी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को नाराज़गी जताई कि मराठा आरक्षण के खिलाफ याचिका देने वाले वकील गुणरत्न सदावर्ते मामले में पक्ष रखने के लिए कोर्टरूम के बजाय 'बिग बॉस 18' में हैं। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने कहा, "वह तो बढ़िया एंजॉय कर रहे हैं।" 'बिग बॉस' ने बताया कि गुणरत्न अपने केस के लिए शो से बाहर हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


