अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज़ पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल से किया हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज़ पर शनिवार रात मिसाइल से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह इज़रायल के हमले में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की हुई मौत के बाद हूती विद्रोहियों का संभवत: पहला हमला है। बकौल रिपोर्ट, लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज़ 'ग्रोटन' पर हमला किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


