Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने किया जनरल एरोनॉटिक्स में 50% हिस्सेदारी खरीदने का एलान

short by shashank mishra / on Friday, 27 May, 2022
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी की अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने शुक्रवार को एलान किया कि वह जनरल एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी। जनरल एरोनॉटिक्स, रोबोटिक ड्रोन और फसलों की सुरक्षा के लिए ड्रोन आधारित समाधान उपलब्ध कराती है। हालांकि, कंपनी ने डील की वित्तीय जानकारियां नहीं दीं। 31 जुलाई तक यह सौदा पूरा होने की उम्मीद है।