अधिक मात्रा में काजू और बादाम खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
मेडिसिन एक्सपर्ट शिवानी बाजवा ने बताया है कि अधिक मात्रा में बादाम, काजू या कड़े छिलकों वाले अन्य खाद्य पदार्थ (नट्स) खाने से वज़न बढ़ सकता है क्योंकि इनमें अधिक कैलोरी होती है। बकौल बाजवा, नट्स के अत्यधिक सेवन से ब्लोटिंग, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है और इनके पोषक तत्वों से किडनी में स्टोन बन सकता है।


