अधूरे काम के उद्घाटन से ज़रूरी है यूक्रेन से छात्रों की वापसी: पीएम के पुणे दौरे को लेकर पवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। उससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, "मैं मानता हूं...कि पुणे में महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं...जो अधूरी हैं...और प्रधानमंत्री एक अहम परियोजना का उद्घाटन करेंगे…लेकिन यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालना अधिक महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "सत्तारूढ़ दल को इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।"
read more at भाषा


