अनोखी कांवड़, दांतों से कार खींचकर गंगाजल ले जाता दिखा शिव भक्त
अलीगढ़ (यूपी) निवासी नरेंद्र जाट की अनोखी कांवड़ यात्रा चर्चा में है। वह हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल और भगवान शिव की प्रतिमा लेकर दांतों से कार खींचते हुए अपने गांव जा रहे हैं। रास्ते में श्रद्धालु उनका स्वागत कर रहे हैं, पुष्पवर्षा कर रहे हैं और उनकी शिवभक्ति के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


