Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुच्छेद 370 हटने की 5वीं वर्षगांठ पर कश्मीर में हाई अलर्ट, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 5 August, 2024
अनुच्छेद 370 हटने की 5वीं वर्षगांठ पर जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना हाई अलर्ट पर है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति व गाड़ी पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सुरक्षा कारणों के चलते अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया था।
read more at R.भारत