अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी से पहले महाकाल मंदिर के पुजारियों ने कराई शिव-शक्ति पूजा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने शिव-शक्ति पूजा करवाई। वरिष्ठ पुजारी आशीष शर्मा व संजय शर्मा ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को आशीर्वाद दिया। वहीं, अनंत और राधिका को 'जय महाकाल' लिखा हुआ 'दुपट्टा' दिया गया। अनंत और राधिका शुक्रवार (12 जुलाई) को शादी करेंगे।
read more at News18 हिंदी


