अन्नू की 24% नेगेटिव लिस्टिंग के बाद भी नहीं थमा गिरावट का सिलसिला, लगातार दूसरे दिन लगा लोअर सर्किट
अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 24% से ज्यादा की नेगेटिव लिस्टिंग के बाद भी गिरावट जारी है। ₹99 के इश्यू प्राइस के मुकाबले BSE पर करीब 24% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयरों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 5% का लोअर सर्किट लग गया। वहीं, BSE पर शेयर ₹70.31 पर आ गया और इसमें बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
read more at BSE


