Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुप्रिया पटेल के सीएम योगी को खत लिखने के बाद UPPSC ने पदों के आरक्षण को लेकर दिया जवाब

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 29 June, 2024
यूपीपीएससी ने बताया है कि आरक्षित पदों को अनारक्षित पदों में परिवर्तित करने का अधिकार आयोग के पास नहीं है और अभ्यर्थियों की मार्कशीट पर 'योग्य नहीं हैं' नहीं बल्कि ग्रेडिंग लिखी जाती है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि आरक्षित पदों को खाली दिखाकर उन्हें अनारक्षित घोषित कर दिया जाता है।