अनुपमा रामचंद्रन ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता IBSF विश्व स्नूकर का खिताब
भारत की अनुपमा रामचंद्रन ने इंदौर (एमपी) में आयोजित IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में हॉन्ग कॉन्ग की सो मैन यान को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीत लिया है। वह लगातार 2 बार यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस खिताबी जीत के लिए उन्हें $4,000 की पुरस्कार राशि मिली है।
read more at Timesnowhindi


