Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनुराग ठाकुर के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- सारे भगवान अंतरिक्ष में रहते हैं

short by ऋषि राज / on Monday, 25 August, 2025
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के उस बयान पर तंज़ कसा है जिसमें ठाकुर ने हनुमान जी को पहला अंतरिक्ष यात्री बताया था। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) पर नहीं बल्कि ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा, "हम तो कहते हैं कि सारे भगवान अंतरिक्ष में ही रह रहे हैं।"
read more at भाषा