39 साल बाद अनिल कपूर ने खोला राज़, बताया कहां से खरीदी थी 'मिस्टर इंडिया' में पहनी जैकेट
अभिनेता अनिल कपूर ने 'इंडिया के टॉप 1%' शो के सेट पर 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का आइकॉनिक लुक दोहराया है। उन्होंने बताया कि वह जैकेट मुंबई के चोर बाज़ार से खरीदी थी और 39 साल बाद भी सभी कपड़े उन्हें फिट आते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने आज भी यह कॉस्ट्यूम संभाल कर रखी है।
read more at Livehindustan


